ऑकलैंड एकदिवसीय : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया (लीड-2)
न्यूजीलैंड द्वारा रखे गए 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 44.1 ओवरों में 254 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान की ओर से कामरान अकमल ने सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान शाहिद अफरीदी ने 44 रन बनाए।
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद छह रन बनाकर काइल मिल्स की गेंद पर स्थापन्न खिलाड़ी जेमी हाउ के हाथों लपके गए।
मोहम्मद हाफीज 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर चलते बने। हाफीज को तेज गेंदबाज हामिश बेनेट ने जेम्स फ्रेंकलिन के हाथों लपकवाया।
अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान 16 रन बनाकर बेनेट की गेंद पर ब्रेंडन मैक्लम के हाथों लपके गए।
असद सफीक 35 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाकर रन आउट हुए। सफीक ने कामरान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। उमर अकमल आठ रन के निजी योग पर फ्रेंकलिन की गेंद पर ब्रेंडन को कैच थमाकर चलते बने।
कामरान ने 84 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। कामरान को फ्रेंकलिन ने रॉस टेलर के हाथों कैच करवाया। हरफनमौला अब्दुल रज्जाक एक रन बनाकर फ्रेंकलिन की गेंद पर टेलर को कैच थमाकर चलते बने।
सोहैल तनवीर ने 32 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए। उन्होंने अफरीदी के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े।
अफरीदी 35 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। उन्हें बेनेट ने नाथन के हाथों कैच करवाया। उमर गुल ने एक रन बनाए जबकि शोएब अख्तर दो रन पर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड की ओर से बेनेट ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए जबकि फ्रेंकलिन के खाते में तीन विकेट गया वहीं मिल्स ने एक विकेट झटके।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 311 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेडन मैक्लम ने 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए। उन्हें तनवीर ने कामरान के हाथों लपकवाया।
गुपटिल ने 44 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 75 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। गुपटिल को रज्जाक ने गुल के हाथों कैच करवाया। गुपटिल ने राइडर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की।
टेलर पांच रन के निजी योग पर रज्जाक की गेंद पर कामरान को कैच थमाकर चलते बने। टेलर का विकेट 153 के कुल योग पर गिरा। हरफनमौला फ्रेंकलिन आठ रन के निजी योग पर अख्तर की गेंद पर कामरान को कैच थमाकर चलते बने।
राइडर ने 93 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 107 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। राइडर को हाफीज ने तनवीर के हाथों लपकवाया। राइडर को उनके शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
नाथन ने 50 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। उन्हें हाफीज ने शहजाद के हाथों कैच करवाया। नाथन ने स्कॉट स्टायरिस (नाबाद 58) के साथ मिलकर छठें विकेट के लिए 120 रन जोड़े। स्टाइरिस ने 44 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। काइल मिल्स बिना खाता खोले रनआउट हुए।
पाकिस्तान की ओर से रज्जाक और हाफीज ने दो-दो विकेट झटके जबकि अख्तर और तनवीर के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications