Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अकरम ने अफरीदी के चयन को सही ठहराया

वेबसाइट 'ईएसपीएनस्टार डॉट कॉम' ने अकरम के हवाले से लिखा है, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने निर्णय लेने में देरी जरूर की लेकिन अफरीदी का कप्तान के रूप में चयन कर सही फैसला किया है। मैं खुश हूं कि अंत में उन्होंने इस पद के लिए सक्षम व्यक्ति को ही चुना।"

अकरम का कहना है कि भले ही अफरीदी को टीम का नेतृत्व करते कम समय हुआ हो लेकिन वह कप्तानी की बारीकियों से बखूबी अवगत हैं।

अकरम ने कहा, "क्रिकेट में कप्तानी की कला को सीखने के लिए आप को एक या दो वर्ष चाहिए।"

अकरम का मानना है कि उनकी टीम विश्व कप में नए आत्म विश्वास के साथ जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी टीम के मैनेजर इंतिखाब आलम ने शुक्रवार को अफरीदी को विश्व कप के लिए कप्तान चुने जाने की पुष्टि की थी।

पीसीबी ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा 18 जनवरी को की थी लेकिन कप्तान के नाम की घोषणा को उसने टाल दिया था। ऐसा माना जा रहा था कि टीम के कुछ खिलाड़ी अफरीदी को तो कुछ मिस्बाह को कप्तान बनाने के पक्ष में थे।

विश्व कप में पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला 23 फरवरी को केन्या से है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 5, 2011, 16:45 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+