For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 साल के गैप के बाद सानिया मिर्जा ने जीत के साथ की कोर्ट में वापसी

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने मंगलवार को होबार्ट इंटरनेशनल में महिला युगल में शुरुआती दौर की जीत के साथ लगभग 2 साल के अंतराल के बाद कोर्ट में वापसी की।

यूक्रेन की नाडिया किचेनोक की भागीदारी में सानिया ने ओक्साना कलाश्निकोवा और मियू काटो को 2-6, 7-6 (3), [10-3] से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में शामिल सभी 4 खिलाड़ियों की नर्व का टेस्ट हुआ। सानिया और किचेनोक की जोड़ी टाईब्रेक में ताकतवर साबित हुई जब दोनों जोड़ियों का एक-एक सेट हो चुका था।

1 सेट में बड़े पैमाने पर हारने के बाद, मैच दूसरे सेट में कांटे की टक्कर पर चला गया और इंडो-उक्रेनियन की जोड़ी ने अपने विरोधियों को 3 सेट में ले जाने के लिए शानदार मुकाबला खेला। हालांकि, तीसरे सेट का टाईब्रेक एक एंटी क्लाइमेक्स साबित हुआ क्योंकि मिर्ज़ा और किचेनोक की जोड़ी आसानी से जीत गई।

पूर्व विश्व नंबर 1 मिर्जा और उनके साथी इस समय टूर्नामेंट में गैर वरीय रहे हैं और उनका अगला मुकाबला क्रिस्टीना मैकहेल और वानिया किंग की अमेरिकी जोड़ी से होगा, जिन्होंने स्पेनिश चौथी वरीयता प्राप्त जॉर्जीना गार्सिया पेरेज़ और सारा सोरिबेस टॉर्मो को हराया।

मिर्जा ने चोट और फिर बेटे को जन्म देने के कारण खेल से लंबा ब्रेक लिया था। 33 वर्षीय सानिया आखिरी बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में खेली थीं। फिलहाल सानिया प्रोटेक्टेड रैकिंग का इस्तेमाल कर रही हैं।

सानिया अगले सप्ताह एक और ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए भी उतरेगी क्योंकि वह मेलबर्न में भी ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के लिए पैर जमाएगी।

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 15:39 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+