भोपाल 27 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के ढाका में होने वाली 11 वीं वीएसएजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली नेपाल की जूडो टीम का भोपाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र में प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षिण शिविर 26 जनवरी तक चलेगा।
साई केंद्र के लिए यह पहला अवसर है जब कोई विदेशी टीम यहां प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रही है। नेपाल से आए दल में दो महिलाएं, पांच पुरूष, दो कोच और एक मैनेजर शामिल हैं। नेपाल की जूडो टीम शनिवार को भोपाल पहुंची जिसका केंद्र के अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।