दोनों टीमें नागपुर से विशेष विमान से बीजू पटनायक एयरपोर्ट पहुंचीं। भारतीय टीम कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बिना यहां पहुंची। धौनी पर नागपुर में धीमी ओवर गति के कारण दो एकदिवसीय मैच खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
दोनों शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दोनों टीमों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के कमांडो द्वारा होटल ले जाया गया।
पुलिस आयुक्त बी.के. शर्मा ने कहा, "हमने भुवनेश्वर और कटक में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पाकिस्तान में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद हम कोई जोखिम नहीं ले सकते।"
भारत ने पिछली बार वर्ष 2007 में यहां एक दिवसीय मैच खेला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।