'मैराथन-मैन' ने पूरे किए 1 वर्ष में 365 मैराथन
रविवार को प्रकाशित 'बीबीसी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'मैराथन-मैन' नाम से मशहूर स्टीफान एंगेल्स ने सात देशों में रोजाना एक मैराथन में हिस्सा लेते हुए विश्व रिकार्ड बनाया।
49 वर्षीय एंगेल्स स्पेन के शहर बार्सिलोना में आयोजित एक मैराथन में हिस्सा लेने के साथ एक वर्ष में 15,000 किलोमीटर की दूरी तय की।
एंगेल्स ने कहा, "मैं इसे शारीरित उत्पीड़न के तौर पर नहीं देखता। यह मेरा नियमित कार्य है।"
एंगेल्स का एक मैराथन पूरा करने का सर्वश्रेष्ठ समय दो घंटे 56 मिनट रहा है। 365 दिनों में रोजाना दौड़ते हुए इनगेल्स ने एक मैराथन पूरा करने के लिए चार घंटे का औसत समय निकाला है।
सबसे खास बात यह है कि दमा का मरीज होने के बावजूद एंगेल्स मैराथन में हिस्सा ले रहे हैं। एक बच्चे के पिता एंगेल्स को चिकित्सकों ने किसी खेल में हिस्सा लेने से बचने की सलाह दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications