शतकों की दौड़ में पोंटिंग और तेंदुलकर आमने-सामने
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उन्हीं की बिरादरी में खड़े आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने विश्व कप में अब तक चार-चार शतक लगाए हैं। किसी के भी बल्ले से निकलने वाला पांचवां शतक यह साबित करेगा कि विश्व कप में शतकों का बादशाह कौन है।
तेंदुलकर और पोंटिंग के अलावा भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने भी विश्व कप में चार-चार शतक लगाए हैं लेकिन इन दो दिग्गजों के बल्ले अब खामोश हो चुके हैं क्योंकि दोनों क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। गांगुली ने 2007 में संन्यास लिया था जबकि वॉ 1999 में क्रिकेट को अलविदा कह गए थे।
पोंटिंग के नाम विश्व कप में अब तक सर्वाधिक मैच खेलने का रिकार्ड है। चार बार खिताबी जीत दर्ज करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के प्रतिनिधि के तौर पर पोंटिंग ने अपना सातवां विश्व कप खेलने जा रहे तेंदुलकर से तीन मैच अधिक खेले हैं। तेंदुलकर के नाम 36 मैच हैं।
विश्व कप में सर्वाधिक रनों के मामले में तेंदुलकर हालांकि पोंटिंग से कोसो दूर हैं। तेंदुलकर ने जहां विश्व कप में अब तक 1796 रन बटोरे हैं वहीं पोंटिंग के नाम 1537 रन हैं।
वर्ष 2002 विश्व कप में सर्वाधिक रन बटोरने वाले तेंदुलकर ने विश्व कप में सर्वाधिक 13 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिहाज से प्रशंसक यह चाहेंगे कि तेंदुलकर विश्व कप में अपने खाते में कुछ और शतक तथा अर्धशतक जोड़कर 2000 रनों का आंकड़ा पार कर लें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications