Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गंभीर में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण, अलग कमरे में रखा गया (लीड-3)

गंभीर और भारतीय दल के एक अन्य सदस्य धनंजय के लिए शनिवार को अलग-अलग कमरों में रहने की व्यस्था की गई है। दोनोंे के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

स्वाइन फ्लू से जुड़े नोडल अधिकारी जी.सी. बंसल ने आईएएनएस को बताया, "गंभीर और धनंजय में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखे हैं। इस कारण दोनों को होटल के अलग-अलग कमरों तक सीमित कर दिया गया है। इसके अलावा उनके नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। दोनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।"

इससे पहले, शुक्रवाल को श्रीसंत के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। इस पुष्टि के बाद श्रीसंत राजकोट में मंगलवार को श्रीलंका के साथ खेले जाने वाले पहले और विशाखापट्टनम में शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

श्रीसंत को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के साथ गुरुवार रात को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनके स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने की पुष्टि कर दी गई। इसके बाद पंजाब के स्वास्थ्य अधिकारियों ने भारतीय टीम को अन्य खिलाड़ियों सहित टीम स्टॉफ के सभी सदस्यों को एहतियातन टैमीफ्लू दवा देने का फैसला किया है।

स्वाइन फ्लू से जुड़े एक अन्य नोडल अधिकारी दीपक भाटिया ने आईएएनएस से कहा, "सावधानी बरतते हुए हमने सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों सहित उन सभी लोगों को टैमीफ्लू देने का फैसला किया है जो श्रीसंत के संपर्क में आए थे। अब किसी खिलाड़ी में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखते हैं तो उसके नमूनों को तत्काल जांच के लिए भेजा जाएगा।"

भाटिया ने कहा, "श्रीसंत को अस्पताल के एक अलग कमरे में रखा गया है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। संभवत: उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।" श्रीसंत पेट में तकलीफ के कारण नागपुर में खेले गए पहले मैच में नहीं खेल सके थे। बाद में उन्हें डायरिया होने की पुष्टि हुई थी। डायरिया भी स्वाइन फ्लू के लक्षणों में एक माना जाता है।

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) का कहना है कि श्रीसंत के बीमार होने से शनिवार के मैच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि दोनों टोमों में अन्य किसी भी खिलाड़ी में इस बीमारी के लक्षण नहीं हैं। टीम प्रबंधक मयंक पारिख को भी स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षणों के साथ अस्पताल में दाखिल किया गया है। टीम प्रबंधन ने कहा है कि आने वाले मैचों के लिए श्रीसंत और पारिख टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+