चैम्पियंस लीग : कोबराज के 3 विकेट गिरे, गिब्स की तूफानी पारी (लीड-2)
कोबराज टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए थे। कप्तान एंड्रयू पटिक (10) के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स (42) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूती दी।
कोबराज ने पटिक और गिब्स के अलावा हेनरी डेविस (7) का विकेट गंवाया है। पटिक 30 और डेविस 57 के कुल योग पर आउट हुए। गिब्स का विकेट 82 के कुल योग पर गिरा।
गिब्स ने 27 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया। खबर लिखे जाने तक जीन पॉल डुमिनी 18 और रोरी क्लीनवेल्डट तीन रन बनाकर खेल रहे थे। डुमिनी ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया है।
बुधवार को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया टीम को हराकर आस्ट्रेलिया की ही न्यू साउथ वेल्स टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। खिताबी मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद में खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications