Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धौनी की गैरमौजूदगी से भारत को होगा नुकसान : संगकारा

धौनी पर धीमी ओवर गति को लेकर दो एकदिवसीय मैचों का प्रतिबंध लगा है। वह कटक में सोमवार को खेले जाने वाले श्रृंखला के तीसरे और कोलकाता में 24 दिसंबर को खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।

संगकारा ने कहा, "धौनी इस श्रृंखला में बेहतरीन फार्म में हैं। इस लिहाज से भारतीय टीम को अपने कप्तान के साथ-साथ एक कुशल बल्लेबाज और सुलझे हुए रणनीतिकार की कमी खलेगी।"

धौनी ने पांच मैचों की इस श्रृंखला के पहले मुकाबले में 72 रन बनाए थे जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 107 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनकी गैरमौजूदगी में वीरेंद्र सहवाग टीम की कमान संभालेंगे जबकि उनके स्थान पर दिनेश कार्तिक विकेटकीपर की भूमिका अदा करेंगे।

पांच मैचों की इस श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने बीते मंगलवार को राजकोट में खेला गया पहला मैच तीन रनों से जीता था जबकि श्रीलंका ने शुक्रवार को नागपुर में खेला गया दूसरा मैच तीन विकेट से अपने नाम किया था।

मेहमान कप्तान ने कहा कि मुथैया मुरलीधरन, एंजेलो मैथ्यूज और दिलहारा फर्नाडो जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर खेलने पर मजबूर उनकी टीम धौनी की गैरमौजूदगी का भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करेगी।

मुरलीधरन और फर्नाडो अंगुली में लगी चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं जबकि नागपुर में श्रीलंका को जीत दिलाने वाले मैथ्यूज की जांघ की मांसपेशी में चोट लगी है। वह भी श्रृंखला के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल सकेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+