Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कश्मीर के सभी युवा आतंकवादी नहीं : परवेज

बेंगलुरू, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने सामान में विस्फोटक रखकर बेंगलुरू पहुंचने का आरोप झेलने वाले जम्मू एवं कश्मीर की प्रांतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी परवेज रसूल ने कहा है कि कश्मीर के सभी युवा आतंकवादी नहीं है। परवेज ने देशवासियों से अपील की कि वे सभी कश्मीरी युवकों को संदेह से देखना बंद कर दें।

बेंगलुरू पुलिस द्वारा 17 अक्टूबर को हिरासत में लिए गए परवेज ने कहा, "मेरे लिए वह कभी नहीं भूलने वाली कड़वी घटना है।" परवेज को उस समय हिरासत में लिया गया था, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाए गए मेटल डिटेक्टर मशीन ने उनके सामान में संदिग्ध विस्फोटक वस्तु होने का संकेत दिया था।

परवेज का बैग फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। बेंगलुरू पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर परवेज के खिलाफ कार्रवाई के लिए कदम उठाया जाएगा। फिलहाल परवेज को रिहा कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट सही पाई गई तो परवेज से दोबारा पूछताछ की जाएगी।

सी.के. नायडू ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे रणजी टीम के खिलाड़ी परवेज ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि कश्मीर का हर एक युवा आतंकवादी नहीं है। मैं खुश हूं कि मैं पहले मैच में 68 रन बनाने में सफल रहा। मेरा प्रयास अपनी टीम को जीत दिलाना है।"

परवेज का सपना देश के लिए खेलना है। वह कहते हैं, "मैं सचिन तेंदुलकर का प्रशंसक हूं। देश के तमाम युवा खिलाड़ियों की तरह मेरा सपना भी देश के लिए खेलना है। मैं टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों में अपनी छाप छोड़ना चाहता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+