एटीपी फाइनल्स: 21 साल के ज्वेरेव ने तोड़ा जोकोविच का सपना, खिताबी मुकाबले में दी शिकस्त
नई दिल्ली। एटीपी फाइनल में चौंकाने वाले नतीजों का अंत आखिरकार जोकोविच की खिताबी हार के साथ हो गया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हरा दिया है। इससे पहले इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने रोजर फेडरर को हराकर उनका 100 वां खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था।
एक के बाद एक विश्व के दिग्गजों को हराने की ज्वेरेव की यात्रा सपनों सरीखी कही जा सकती है। जोकोविच अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय थे। वे किसी ने नहीं हारे और आसानी से जीत मिली लेकिन खिताबी मुकाबले में उनको ज्वेरेव के हाथों 6-4, 6-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
मुकाबले को जीतने के बाद ज्वेरेव ने कहा, "मैं वास्तव में इसको बयान नहीं कर पा रहा हूं। ये मेरा अब तक का सबसे बड़ा खिताब है। मैं पहले जोकोविच को बधाई देना चाहता हूं और उन्होंने पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त खेल दिखाया है। वह बहुत मुश्किल से कोई मैच हारते हैं। मेरी खुशकिस्मती है कि वे मेरे से हार गए।"
उन्होंने आगे कहा, "हम दोनों खिलाड़ियों में हर विषय पर काफी बातें होती रहती हैं। मैं खुश हूं आपके साथ (जोकोविच के साथ) बातें साझा करता हूं और आज आपने टाइटल साझा करने का मौका भी दिया" बता दें कि इसके साथ ही ज्वेरेव ने राउंड रॉबिन मैच में जोकोविच के हाथों मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया। इससे पहले 14 बार के ग्रेंडस्लैम विजेता जोकोविच को इस साल जुलाई के बाद से केवल दो मुकाबलों में ही हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

