ब्रॉड को फ्लिंटॉफ का उत्तराधिकारी नहीं मानते स्ट्रॉस
वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' से बातचीत के दौरान स्ट्रॉस ने कहा, "ब्रॉड कभी भी फ्लिंटॉफ की जगह नहीं ले सकते। उनकी अपनी शैली है। कभी-कभी वह गेंद और बल्ले के साथ विश्वस्तरीय प्रदर्शन करते हैं लेकिन कुछ मामलों में उन्हें सुधार की जरूरत है। इस कारण हम नहीं चाहते कि फ्लिंटॉफ की जगह लेने के लिए उन पर किसी प्रकार का दबाव डाला जाए।"
उल्लेखनीय है कि अपने हरफनमौला खेल के दम पर इंग्लैंड को कई मैच जिताने वाले फ्लिंटॉफ ने हाल ही में टेस्ट मैचों से संन्यास लिया है। संन्यास की घोषणा के वक्त उन्होंने कहा था कि वह एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों में खेलते रहेंगे। इसके बाद से ही 25 वर्षीय ब्रॉड को फ्लिंटॉफ के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है।
फ्लिंटॉफ के टेस्ट मैचों से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार किसी विदेशी दौरे पर दक्षिण अफ्रीका पहुंची है। स्ट्रॉस की कप्तानी में इंग्लिश टीम को चार टेस्ट, पांच एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला में हिस्सा लेना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications