विश्वकप के लिए टीम चयन में चयनकर्ताओं की 3 सबसे बड़ी गलती
मुंबई। अगले महीने शुरु हो रहे विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं ने जिस टीम का चुनाव किया है। उसे देखकर क्रिकेट को जानने वाले काफी निराश हैं। टीम में कई युवा चेहरों को शामिल किया गया है। लेकिन जिन चेहरों पर चयनकर्ताओं ने भरोसा किया है उनके एकदिवसीय आंकड़ों पर अगर आप नजर डालें तो तो चयनकर्ताओं के फैसले पर सवालिया निशान खड़े होते हैं।
लूजर नंबर 1 स्टूअर्ट बिन्नी
टीम में ऑलराउंडर के तौर पर स्टूअर्ट बिन्नी को जगह मिली है। कर्नाटक के इस दायें हाथ के बल्लेबाज के एकदिवसीय आंकड़ों पर नजर डालें तो बिन्नी ने महज 4 एकदिवसीय मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने कुल 28 रन बनाए हैं। जबकि उनकी गेंदबाजी पर नजर डालें तो इन चार मैचों में उन्हें सिर्फ 6 विकेट हासिल हुए हैं।
लूजर नंबर 2 अक्षर पटेल
गुजरात के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को भी टीम में ऑलराउंडर के तौर पर टीम में जगह मिली है। बिन्नी ने कुल 9 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने कुल मिलाकर 40 रन बनायें हैं जबकि 14 विकेट लेने में सफल हुए हैं।
लूजर नंबर 3 अंबाती रायडू
आंध्र प्रदेश के दायें हाथ के बल्लेबाज अंबाती रायडू को भी विश्व कप की टीम में जगह मिली है। रायडू ने कुल 25 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने ने कुल 685 रन बनाये हैं। हालांकि बिन्नी और अक्षर की तुलना में रायडू बेहतर नजर आते हैं लेकिन विश्व कप के लिहाज से रायडू के आंकड़े कतई उनके पक्ष में नहीं जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
