कोटला पिच विश्व कप के लिए तैयार : अटकिंसन
अटकिंसन ने उन खबरों को बेमानी बताया, जिनमें कहा जा रहा है कि विश्व कप के लिए सिरे से तैयार कोटला की पिच स्तरीय नहीं है।
अटकिंसन के साथ बीसीसीआई की मैदान एवं पिच समिति के अध्यक्ष वेंकट सुंदरम ने शनिवार को कोटला की पिच का मुआयना किया।
आईसीसी ने दिसम्बर 2009 में भारत और श्रीलंका का एकदिवसीय मैच पिच को खराब करार देते हुए रद्द कर दिया था। साथ ही आईसीसी ने कोटला की अंतर्राष्ट्रीय आयोजन स्थल का अधिकार भी रद्द कर दिया था।
इस स्टेडियम में विश्व कप के अंतर्गत 24 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मुकाबला खेला जाना है।
अटकिंसन ने आईएएनएस से कहा, "चार या पांच दिन के मैच के लिए बनाई गई पिच अलग होती है लेकिन एकदिवसीय मैचों के लिए बनाई गई पिच पर उछाल समान होनी चाहिए। इसके गेंदबाज हतोत्साहित नहीं होते हैं। इस लिहाज से कोटला की पिच उपयुक्त है।"
सुंदरम ने कहा कि कोटला की पिच पर न सिर्फ बल्लेबाजों को मदद मिलेगी बल्कि इस पर गेंदबाजों के लिए भी काफी सहायता मिलने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications