सैफ चैम्पियनशिप : भारतीय महिला फुटबॉल टीम फाइनल में पहुंचीं
ढाका। भारतीय फुटबॉल महिला टीम ने कॉक्स बाजार स्टेडियम में सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की।भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल मुकाबले में 8-0 से रौंदा। भारत की ओर से शानदार फॉर्म में चल रहीं बाला देवी ने 'हैट्रिक' गोल किए। गायत्री ने दो जबकि सस्मिता, अमूल्या और मनप्रीत कौर ने एक-एक गोल किए।
बाला देवी ने मैच के 18वें, 31वें और 32 वें मिनट में गोल किए जबकि गायत्री ने 26वें और 30वें मिनट में गोल किए।भारतीय महिलाओं ने लीग मैचों में कुल 31 गोल दागे हैं। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है।भारतीय महिलाओं ने मैच के शुरू में ही पकड़ बना ली थी और पहले हाफ में सात गोल करके पाकिस्तानी टीम पर दबाव बना लिया था। भारत ने आठवां गोल दूसरे हाफ में किए।इससे पहले, भारतीय महिलाओं ने भूटान को 18-0, श्रीलंका को 7-0 और मेजबान बांग्लादेश को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications