स्थानीय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी मैदान पर यूनुस ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि टीम ने यूसुफ के नेतृत्व में अच्छा खेल दिखाया और इस टीम में वह क्षमता है कि वह आगामी टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को मात दे सके। पाकिस्तान न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला ड्रॉ कराने में सफल रहा था।
यूनुस ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर अब खत्म हो चुका है। समाचार पत्र 'द नेशन' के अनुसार उन्होंने कहा, "मैं क्रिकेट से कुछ दिनों के लिए अलग हुआ था ऐसे में यह कहना गलत है कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है।"
गौरतलब है कि पिछले दिनों जब न्यजीलैंड दौरे से यूनुस खान ने अपना नाम वापस ले लिया था तो यूसुफ को कप्तानी सौंपी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।