जब हजारों प्रशंसकों के सामने खेल के मैदान में नग्न होकर दौड़ी एक FAN
नई दिल्ली। टेनिस की प्रतिष्ठित चैंपियनशिप विंबलडन ने 90 साल का सफर तय कर लिया है। इन सालों में बहुत कुछ ऐसा हुआ है जो खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों के पास बहुत सी खट्टी-मीठी यादों के रूप में ताजा है। इसी क्रम में ब्रिटेन के पूर्व टेनिस खिलाड़ी और मशहूर कमेंटेटर एंड्रयू केसल ने भी अपनी कुछ यादें साझे की हैं।

जब फैन हुई न्यूड
1996 में रिचार्ड करेजिक और मालिवा वाशिंगटन के बीच फाइनल खेला जा रहा था। शान्त से चल रहे फाइनल में उस वक्त हलचल हो गई जब एक महिला न्यूड होकर कोर्ट में आ गई। मजेदार ये रहा कि वाशिंगटन ने इस घटना को अपनी हार का जिम्मेदार बताया।

वर्जिनिया वेड बनी चैंपियन
एंड्रयू ने 1977 के विंबलडन को भी याद किया है। जब वर्जिनिया वेड सिंगल्स में खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला बनी थीं। वो बताते हैं कि मैं उस वक्त 13 साल का था जब वेड चैंपियन बनी और मेरी मां खूब नाची।

एंडी मरे बनें चैंपियन
2013 में एंडी मरे ने खिताब जीता। 1936 में फ्रेड पेरी के बाद ये पहली बार था जब कोई ब्रिटिश चैंपियन बना। इसको भी एंड्रयू याद करते हैं और कहते हैं कि जब मरे ने नोवाक को हराया तो ये बहुत बड़ा लम्हा था।

जाने-माने कमेंटेटर हैं एंड्रयू
एंड्रयू केसल जाने-माने प्रजेंटर हैं। उन्होंने बीबीसी के साथ एक सीरीज में विंबलडन की कई यादें साझा की हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
