एसेक्स के लिए ट्वेंटी-20 लीग में खेल सकते हैं गांगुली
जानकारी के मुताबिक इंग्लैड की घरेलू ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता-'फ्रेंड्स प्रोविडेंट टी-20 चैम्पियनशिप' की शुरुआत अगले वर्ष एक जून से होनी है। यह 14 अगस्त तक जारी रहेगी।
उससे पहले गांगुली को 12 मार्च से 25 अप्रैल, 2010 के बीच खेली जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की कप्तानी करनी है।
गांगुली के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलने का अनुभव नया नहीं है। वह वर्ष 2000 में लंकाशायर, 2005 में ग्लेमॉर्गन और 2006 में नार्थेप्टनशायर के लिए खेल चुके हैं।
इसके अलावा वह ग्लेमॉर्गन और नार्थेप्टनशायर के लिए ट्वेंटी-20 लीग में भी हिस्सा ले चुके हैं। खास बात यह है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली पहली बार किसी काउंटी क्लब के लिए खेलते दिख सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications