अब वनडे में भारत-श्रीलंका टक्कर
भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सिरीज़ शुरु हो रही है. पहला मैच मंगलवार को राजकोट में खेला जाएगा.
इससे पहले भारत श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ जीत चुका है और ट्वेन्टी-20 सिरीज़ 1-1 से बराबर रही थी.
अब मुकाबला वनडे फॉर्मेट में है. मैच से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि भारतीय टीम इस सिरीज़ को हल्के में नहीं ले सकती.
उनका कहना था, "हमारा मानसिक दृष्टिकोण ये होना चाहिए कि हमें ख़ुद पर भरोसा है. क्षेत्ररक्षण और गेंदबाज़ी पर हम ध्यान दे रहे हैं. अपनी कमज़ोरियों पर हमें काम करना होगा". घरेलू मैदानों पर हुई आख़िरी वनडे सिरीज़ में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया था.
युवराज़ घायल
युवराज सिंह घायल हैं और उनके टीम में खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है. वहीं स्वाइन फ़्लू होने के कारण श्रीसंत भी मैच में नहीं खेल पाएँगे.
टेवन्टी-20 में ज़हीर खान और हरभजन सिंह को आराम दिया गया था. माना जा रहा है कि वनडे सिरीज़ में वे खेलेंगे.
श्रीलंका के लिए ये सिरीज़ अहम है क्योंकि जयसूर्या इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे करेंगे.
दोनों देशों के बीच पाँच वनडे मैच खेलेंगे.दूसरा मैच 18 को विशाखापट्टन में खेला जाना था जो अब नागपुर में खेला जाएगा.
तीसरा वनडे 21 को कटक में, चौथा 24 को कोलकाता में और पाँचवाँ और आख़िरी वनडे मैच 27 दिसंबर को दिल्ली में खेला जाएगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
