टोरंटो। ब्रिटेन के वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को करारी शिकस्त देते हुए टोरंटो मास्टर्स रोजर्स कप एटीपी खिताब पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में मरे ने फेडरर को 7-5, 7-5 से सीधे सेटों में हराया।
बारिश से बाधित इस मैच में मरे ने इस साल का अपना पहला एटीपी खिताब जीता। यह टूर्नामेंट एंडी मरे के लिए काफी खास रहा। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व में प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी राफेल नडाल को हराया था।
इस मैच में जीत के साथ मरे के हौंसले बुलंद हैं। इसी महीने की 30 तारीख को शुरू हो रहे यूएस ओपन के लिए उनका मनोबल काफी बढ़ गया है। यही नहीं विश्व चैंपियन नडाल और पूर्व चैंनियन फेडरर के लिए भी यह चिंता का विषय है।