Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तमीम इकबाल का त्रिकोणीय श्रृंखला में खेलना तय नहीं

बांग्लादेश के समाचार पत्र 'द न्यू नेशन' के मुताबिक तमीम को पांच नवंबर को जिंबाब्वे के साथ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के दौरान हाथ में गंभीर चोट लगी थी। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खेलना जारी रखा। इससे उनके चोटिल हाथ की स्थिति और बिगड़ गई।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि तमीम को सात दिसंबर तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। इसी का नतीजा है कि उनकी चोट की स्थिति बिगड़ गई है और उनका त्रिकोणीय श्रृंखला में खेलना संदिग्ध हो गया है।

बीसीबी के मुताबिक तमीम को लगातार खेलते रहने के लिए बाध्य करने वाली उनकी क्लब टीम पर जुर्माना लगाने पर विचार किया जा रहा है। 20 वर्ष के तमीम बांग्लादेश के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में एक हैं। उन्होंने 66 एकदिवसीय मैचों में अब तक 1864 रन बनाए हैं।

बहरहाल, त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत के साथ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लेना है। बीसीबी ने कहा है कि इस श्रृंखला के लिए तमीम का समय रहते फिट होना बेहद जरूरी है और इसके लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+