Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बग और बाराथ का बाहर होना बड़ा झटका : गिब्सन (लीड-1)

बग और बराथ मांसपेशियों में खिंचाव के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

गिब्सन ने कहा, "हमारे लिए यह बड़ा झटका है लेकिन हमने उनकी जगह पर दो खिलाड़ियों पर स्थानापन्न के रूप में विश्वास जताया है। बाराथ की जगह बल्लेबाज किर्क एडवर्ड्स और बग की जगह डेवन थॉमस को विकल्प के रूप में लिया है लेकिन हमें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने का इंतजार है।

एडवर्ड्स दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो बारबाडोस की ओर से खेलते हैं जबकि डेवोन युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और वह एंटीगुआ की ओर से खेलते हैं।

21 वर्षीय डेवोन वर्ष 2008 में वेस्टइंडीज की ओर से अंडर-19 विश्व कप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

गिब्सन ने कहा, "विश्व कप के लिए पहले 15 खिलाड़ियों का चयन बहुत अच्छा था। लेकिन चोट के कारण खिलाड़ियों के बाहर होने से हमें झटका लगा है। हमारे दो खिलाड़ी मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं और हमने उनकी जगह पर खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए आईसीसी की तकनीकी समिति से पूछा है। दोनों खिलाड़ी काफी प्रतिभावान हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।"

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में बग को 29 रन के निजी योग पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। उस समय श्रीलंकाई पारी के दौरान बग की जगह डेरेन ब्रावो ने विकेट कीपर की जिम्मेदारी सम्भाली थी।

विश्व कप में वेस्टइंडीज की पहली भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से 24 फरवरी को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 18, 2011, 17:30 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+