Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगासी को डोपिंग की बात छुपानी नहीं चाहिए थी : नवरातिलोवा

वेबसाइट 'स्पोर्टिग लाइफ डॉट कॉम' के मुताबिक नवरातिलोवा ने देर से ही सही लेकिन डोप टेस्ट में नाकाम रहने की बात स्वीकारने को लेकर अगासी की तारीफ की लेकिन उनका कहना है कि अगासी को घटना के वक्त ही इस बात को उजागर कर देना चाहिए था।

बकौल नवरातिलोवा, "मेरी नजर में अगासी ने अपराध किया है। घटना के वर्षो बाद अपनी गलती स्वीकार करने का कोई मतलब नहीं रह जाता। मेजप लीग के पूर्व पिचर रोज क्लीमेंस ने भी ऐसी ही गलती की थी लेकिन हर बार उन्होंने इसे दुनिया को जाहिर नहीं होने दिया। इस घटना के बाद अगासी का कद छोटा हो गया है।"

उल्लेखनीय है कि अगासी ने हाल ही में प्रकाशित अपनी जीवनी के माध्यम से स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने करियर के एक दौर में प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था। अगासी के मुताबिक वह डोप टेस्ट में नाकाम हो गए थे लेकिन टेनिस अधिकारियों से झूठ बोलकर वह लंबे प्रतिबंध से बच गए थे।

अगासी ने अपनी जीवनी 'ओपन' में लिखा है कि उन्होंने 1997 में 'क्रिस्टल मेथामपेथामाइन' नाम की प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था लेकिन उन्होंने पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) के अधिकारियों को यह स्वीकार करने के लिए तैयार कर लिया था कि उन्होंने गलती से उस दवा का सेवन किया था।

एटीपी ने अगासी की बात को सच मानकर उन पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया था लेकिन उसने इस बात की जानकारी विश्व डोपिंग निरोधी संस्था (वाडा) को नहीं दी कि अगासी ने क्रिस्टल मेथामपेथामाइन जैसी दवा का सेवन करने जैसा गंभीर अपराध किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+