Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग फिट घोषित, बुखार के कारण नहीं खेलेंगे युवराज (लीड-1)

सहवाग को क्षेत्ररक्षण के दौरान घुटने में चोट लगी थी। उन्हें इलाज के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया था। मैच समाप्ति के बाद ही सहवाग ने कहा था कि टीम के फिजियो के प्रयासों के कारण वह बहुत थोड़े वक्त में ही चलने-फिरने की स्थिति में आ गए हैं।

भारतीय टीम प्रबंधन ने कहा है कि सहवाग के घुटने की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है और वह सचिन तेंदुलकर के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं लेकिन बुखार और मोहाली में खेले गए ट्वेंटी-20 मैच के दौरान अंगुली में लगी चोट के कारण युवराज नागपुर में नहीं खेलेंगे। युवराज अंगुली में चोट के कारण राजकोट में भी नहीं खेल सके थे।

टीम प्रबंधन के मुताबिक युवराज के बुखार पर नजर रखी जा रही है, हालांकि उनमें स्वाइन फ्लू के किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखे हैं। उन्हें आराम की सलाह दी गई है ।

मेहमान टीम भी खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो अंगुली में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में श्रीलंकाई टीम मुथुमुगालिंगे पुष्पकुमार और सूरज रैंडीव जैसे दो युवा स्पिनरों को आजमाने के बारे में विचार कर सकती है।

चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेल सके तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नागपुर में वापसी करने के आसार हैं। मुरली के स्थान पर असंथा मेंडिस के तौर पर श्रीलंकाई टीम एक अनुभवी स्पिनर को उतार सकती है।

राजकोट में मिली तीन रनों की रोमांचक जीत के साथ भारतीय टीम ने इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 414 रन बनाए थे जबकि श्रीलंकाई टीम अंतिम गेंद फेंके जाने तक 411 रन ही बना सकी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+