मुश्किल की घड़ी में प्रमुख प्रयोजक नाइकी वुड्स के साथ
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक दुनिया की अग्रणी खेल सामग्री निर्माता कंपनी ने कहा है कि वह मुश्किल की इस घड़ी में वुड्स के साथ है। कंपनी के मुताबिक वह वुड्स के साथ विज्ञापन संबंधी करार जारी रखेगी।
वुड्स ने कहा है कि वह स्वीडन की मॉडल और अपनी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए कुछ समय के लिए गोल्फ से दूर जाना चाहते हैं। इसे लेकर कंपनी ने कहा कि वह पेशेवर जगत में वुड्स की वापसी का इंतजार करेगी।
वुड्स ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से अपने साथ जुड़ी तमाम कंपनियों से यह कहते हुए माफी मांगी है कि वह कुछ समय के लिए गोल्फ कोर्स से दूर जाना चाहते हैं। वुड्स के मुताबिक उनकी खराब छवि के कारण कंपनियों को वित्तीय नुकसान हो सकता है, जिसके लिए वह काफी शर्मिदा महसूस कर रहे हैं।
इसे लेकर नाइकी ने अपना पक्ष साफ करते हुए अपने बयान में कहा है, "हमारा और वुड्स का संबंध एक दशक पुराना है। वह गोल्फ जगत की सबसे महान शख्सियत और आधुनिक युग के महानतम खिलाड़ियों में एक हैं। हम उनकी वापसी का इंतजार करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर को फ्लोरिडा में हुई एक कार दुर्घटना के बाद अब तक लगभग 11 महिलाएं वुड्स के साथ अवैध संबंधों की बात स्वीकार कर चुकी हैं। वुड्स की इस बेवफाई से नाराज उनकी पत्नी एलिन ने एक समय उन्हें तलाक देने का मन बना लिया था लेकिन अब वह वुड्स के साथ रहने को तैयार हो गई हैं। एलिन ने कहा है कि वह अपने दो बच्चों की खातिर वुड्स के साथ वैवाहिक संबंध बनाए रखना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications