ब्रेबोर्न स्टेडियम में 36 साल बाद खेला जाएगा टेस्ट मैच
मुंबई स्थित इस ऐतिहासिक स्टेडियम को इस साल नवंबर-दिसंबर में श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली आगामी क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका मिला है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैचों की इस श्रृंखला के कार्यक्रम के अनुसार ब्रेबोर्न स्टेडियम में 2 से 6 दिसंबर के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है।
ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम को टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका दिए जाने का कारण यह है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप के मद्देनजर पुर्निमाण कार्य चल रहा है।
1937 में तैयार ब्रेबोर्न स्टेडियम की क्षमता 20,000 दर्शकों की है और यहां पहला टेस्ट मैच 1948 में 9-13 दिसंबर तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इस मैदान ने 1973 में 6-11 फरवरी के बीच अंतिम बार टेस्ट मैच की मेजबानी की थी।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया वह मैच बेनतीजा रहा था। इस मैदान में 1948 से 1973 तक कुल 17 टेस्ट और 1989 से 2006 के बीच आठ एकदिवसीय मैचों का आयोजन हुआ है। इस मैदान में एक ट्वेंटी-20 मैच (भारत-आस्ट्रेलिया, 2007) भी खेला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications