भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे चौथे वनडे में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने की है.
पाँच एकदिवसीय मैचों की सीरिज़ में भारत 2-1 से आगे है. ऐसे में श्रीलंका ये मैच जीतकर सीरिज़ में वापसी करना चाहेगा जबकि भारत की कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर शृंखला पर ही क़ब्ज़ा कर लिया जाए.
भारतीय टीम में मामूली परिवर्तन किया गया है. घायल युवराज की जगह विराट कोहली को मौक़ा दिया गया है.
भारत की ओर से इस मैच की भी कप्तानी का दारोमदार वीरेंदर सहवाग पर है, क्योंकि धोनी पर दूसरे वनडे में धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा हुआ है.
भारतीय टीम - सहवाग, तेंदुलकर, गंभीर, कोहली, रैना, कार्तिक, जडेजा, हरभजन, ज़हीर, नेहरा, ईशांत शर्मा.
श्रीलंका टीम- थरंगा, दिलशान, संघकारा, जयवर्धने, कापूगड़ेरा, कंदंबी, रंडीव, कुलशेखरा,मेंडिस, मलिंगा, वेलेगेदारा.