पाक क्रिकेट टीम के गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षक कोच बने वकार
कराची, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वकार यूनुस को राष्ट्रीय टीम का गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षक कोच नियुक्त कर दिया। वकार की नियुक्ति आस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर की गई है।
वकार फिलहाल टीवी कमेंट्री में व्यस्त हैं। सूत्रों का कहना है कि वह कमेंट्री के काम से कुछ समय के लिए अवकाश लेना चाहते हैं और इसी को ध्यान में रखकर पीसीबी ने उनकी नियुक्ति की है।
पाकिस्तानी टीम को आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच की श्रृंखला खेलनी है। अभी पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। यह दौरा अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है। पाक टीम न्यूजीलैंड से सीधे आस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी।
कोच के तौर पर वकार की पाक टीम के साथ यह दूसरी पारी है। इससे पहले वह मार्च 2006 से जनवरी 2007 के बीच इस टीम के कोच रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications