आस्ट्रेलिया ने दिया 293 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 292 रन बनाए। टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। मेहमानों को शेन वाटसन के रूप में पहला झटका लगा। टीम के स्कोर में मात्र पांच रन जुड़े थे कि आशीष नेहरा की गेंद पर वाटसन पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने महज पांच रन बनाए।
वाटसन के पेवेलिन लौटने के बाद कप्तान रिकी पोंटिंग ने पेन के साथ मिलकर पारी संभाल ली। पेन 50 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर पेवेलियन लौटे। पोटिंग 74 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इस अर्धशतकीय पारी में 85 गेंदों का सामना किया और आठ चौके व दो छक्के जड़े।
पोंटिंग के आउट होने के बाद हसी और व्हाइट ने संभलकर और सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। व्हाइट 50 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए लेकिन हसी पारी की समाप्ति से ठीक पहले तक मैदान पर डंटे रहे। उन्होंने 74 रनों का योगदान दिया। मिशेल जॉनसन ने भी 14 रन बनाए।
भारत की ओर से ईशांत ने तीन और नेहरा ने दो विकेट चटकाए। जडेजा और हरभजन सिंह को भी एक-एक विकेट मिला। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के मध्यक्रम की मजूबती माने जाने वाले युवराज सिंह फिट न होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications