पुणे के क्रिकेट स्टेडियम में जुड़ेगा सुब्रत राय का नाम
मुम्बई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने पुणे के बाहरी इलाके में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का नाम 'सुब्रत राय सहारा स्टेडियम' रखने का निर्णय लिया है।
शनिवार को जारी एक बयान में एमसीए ने कहा है कि मूलत: स्टेडियम का नाम 'सहारा इंडिया ग्रुप' ्नरखना प्रस्तावित था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें परिवर्तन किया गया, क्योंकि राज्य कला स्टेडियम का नाम सहारा इंडिया परिवार के अध्यक्ष के नाम पर रखा जाना है।
इस स्टेडियम का निर्माण दो चरणों में किया गया। पहले चरण का कार्य नवम्बर, 2009 में शुरू हुआ था। इसका डिजाइन इंगलैंड के विश्वप्रसिद्ध वास्तुविद् होपकिंस ने तैयार किया। निर्माण कार्य शापूरजी पल्लोनजी एंड कम्पनी ने करवाया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसी) ने स्टेडियम के निर्माण के लिए अनुदान राशि 50 करोड़ रुपये बढ़ाकर इस परियोजना में सहयोग दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications