सोमवार को जारी सूची में नडाल 12,390 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर उनके पीछे 7965 अंकों के साथ दूसरे क्रम पर हैं।
इस वर्ष का आस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम करने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक तीसरे स्थान पर हैं। स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग इस सूची में चौथे और आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जोकोविक के हाथों हारने वाले ब्रिटेन के एंडी मरे पांचवें स्थान पर हैं।
बीते सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी शुरुआती पांच खिलाड़ियों के क्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्पेन के डेविड फेरर छठे क्रम पर हैं जबकि चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक सातवें स्थान पर हैं।
अमेरिका के एंडी रॉडिक आठवें स्थान पर कायम हैं। स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को बीते सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी नौवें क्रम पर हैं जबकि पिछले सप्ताह एक स्थान का फायदा उठाने वाले रूसी खिलाड़ी मिखाइल यवझेनी शीर्ष-10 से बाहर हो गए हैं।
यवझेनी को आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर ने अपदस्थ किया है। मेल्जर बीते सप्ताह 11वें स्थान पर थे लेकिन अब वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।