अभ्यास मैच : नीदरलैंड्स ने केन्या को 2 विकेट से हराया (लीड-2)
केन्याई टीम द्वारा रखे गए 264 रनों के लक्ष्य को नीदरलैंड्स की टीम ने पांच गेंद शेष रहते आठ विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर मैच जीत लिया।
केन्या ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे जिसमें सलामी बल्लेबाज सेरेन वाटर्स के नाबाद 126 और राकेप पटेल के 64 रन शामिल थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत धमाकेदार रही और उसके सलामी बल्लेबाजों कर्वेजी (49) और एरिक श्वार्कजिन्सकी (26) ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े।
कर्वेजी ने 33 गेंदों पर 10 चौके लगाए। उन्हें नेहमिया ओधियाम्बो ने बोल्ड किया जबकि श्वार्कजिन्सकी को जिमी कामान्डे की गेंद पर थॉमस ओडोयो ने लपका।
टॉम कूपर ने रनआउट होने से पहले 43 गेंदों पर एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। कूपर ने श्वार्कजिन्सकी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 20 रन जोड़े।
पीटर बोरेन और बास जुईडेरेंट ने एक-एक रन का योगदान दिया। बोरेन को शेम नगोचे ने थॉमस ओडोयो के हाथों कैच करवाया जबकि जुईडेरेंट को स्टीव टिकोलो ने राकेप पटेल के हाथों लपकवाया।
वेस्ले बारेसी ने 10 रन बनाए। बारेसी को टिकोलो ने तन्मय मिश्रा के हाथों कैच करवाया। टॉम डी ग्रूथ बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। ग्रूथ को टिकोलो की गेंद पर पटेल ने कैच आउट किया।
टिकोलो की गेंद पर पगबाधा करार दिए जाने से पहले एत्सी बुरमैन ने 46 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए। बुरमैन ने डोशेट के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े।
मुद्दसर बुखारी 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। बुखारी ने डोशेट के साथ मिलकर नौंवे विकेट के लिए नाबाद 52 रनों की साझेदारी की।
केन्या की ओर से टिकोलो ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि कामान्डे, ओधियाम्बो और नगोचे ने एक-एक विकेट झटके।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केन्याई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज एलेक्स ओबान्दा 11 रन के निजी योग पर पेवेलियन लौट गए। बेरेन्ड वेस्टजिक ने ओबान्दा को श्वार्कजिन्सकी के हाथों कैच करवाया।
डेविड ओबयुआ ने 35 गेंदों पर 20 रन बनाए। उन्हें डोशेट ने पगबाधा आउट किया। ओबयुआ ने वाटर्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े।
टिकोलो ने पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए। टिकोलो को बरनार्ड लूट्स ने बुरमैन के हाथों लपकवाया।
मौरिस औमा ने 35 गेंदों पर एक चौके की मदद से 20 रन बनाए। औमा को डोशेट ने बुरमैन के हाथों कैच करवाया। औमा ने वाटर्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़े।
पटेल ने 59 गेंदों पर सात चौके लगाए। पटेल को पीटर सीलार ने वेस्टजिक के हाथों कैच करवाया। वाटर्स के साथ मिलकर पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। वाटर्स ने 150 गेंदों पर 12 चौके लगाए। कामान्डे दो रन पर नाबाद लौटे।
नीदरलैंड्स की ओर से डोशेट ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए हैं जबकि वेस्टजिक, लूट्स और सीलार ने एक-एक विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications