साइना व चेतन क्वार्टर फाइनल में
एकल मुकाबले में महिलाओं में पहली वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल ने प्री क्वार्टर फाइनल में भारत की ही प्रतियोगिता में 28वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चित्रलेखा को 21-9, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की मारिया फेबे ने सत्रहवीं वरीयता प्राप्त भारत की धान्या नायर को 21-12, 21-6 से हराया। चौथी वरीयता प्राप्त भारत की अदिति मुटाटकर ने भारत की ही दसवीं वरीयता प्राप्त नेहा पंडित को 21-16, 21-18 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
एकल मुकाबले में पुरुषों में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के चेतन आनंद ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंद्रहवी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी अदनान फौजी को 21-11, 20-22, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। छठी वरीयता प्राप्त भारत के अनूप श्रीधर ने भारत के ही ईशान नकवी को 21-14, 21-11 से शिकस्त दी।
प्री क्वार्टर फाइनल के एकल मुकाबले में आज दो बड़े उलटफेर हुए। पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अरविंद भट्ट को नौवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के क्वांग बेंग चांग ने 15-21, 21-19 और 21-14 से हराया। जबकि महिला वर्ग में प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया की मेजा टिर्डी को भारत की सिक्की रेड्डी ने 21-16, 21-14 से शिकस्त दी।
50 हजार डॉलर इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में देश विदेश के कुल 145 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 6 दिन चलेगी। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications