ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत देख वापस देश के लिए खेलना चाहता है यह 46 साल का खिलाड़ी
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रेड हॉज ऑस्ट्रेलियाइ टीम के खेल से खुश नही हैं वो दोबारा से अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं। फिलहाल हॉज भारत में ही हैं और कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं। बांए हाथ के स्पिन गेंदबाज में ब्रेड हॉज को मेलबर्न की ओर से एक और साल का कांटरेक्ट मिला है। पिछले साल मेलबर्न के लिए खेलते हुए हॉज ने 7.2 की दर से गेंदबाजी की थी।
हॉज कहते हैं कि उनका पिछला साल काफी अच्छा गुजरा था। हॉर्ज का कहना है कि वो 50 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल सकता हूं। ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में हॉज ने ये बात कही।
यह भी पढ़ें-
हॉज का कहना है कि वो क्रिकेट खेलना चाहते हैं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता की कौन मुझसे क्या चाहता है। मैं पूरी तरह से फिट हूं और खेलना चाहता हूं। मेरा शरीर भले ही 46 साल का हो गया है लेकिन मेरा दिमाग अभी भी 21 साल का है।
बता दें, हॉज भले ही इंटरनेशल क्रिकेट से दूर हों लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन औसत रहा है। लेकिन हॉज अभी भी अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
