Wimbledon : सेरेना को हरा कर्बर ने जीता पहला विंबलडन खिताब
लंदन। वर्ल्ड नंबर-10 जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीतने दिया और पहली बार उन्होंने विंबलडन का खिताब अपने नाम किया। कर्बर ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में सेरेना को मात देकर इतिहास रच दिया।
कर्बर ने 23 ग्रैंड स्लैम और सात बार की विंबलडन विजेता सेरेना को महज एक घंटे पांच मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से खिताबी शिकस्त दी। कर्बर अब स्टेफी ग्राफ के बाद विंबलडन जीतने वाली दूसरी जर्मन महिला खिलाड़ी बन गई हैं। ग्राफ ने अपना आखिरी विंबलडन खिताब 1996 में जीता था।
इस फाइनल मैच की बात करें तो सेरेना 10वीं बार विंबलडन का फाइनल खेल रही थीं। इससे पहले उन्होंने 7 बार विंबलडन खिताब अपने नाम किया हैं। सेरेना ने आखिरी बार 2016 में यह ग्रैंड स्लैम जीता था। 2017 में गर्भवती होने के कारण वह कोर्ट पर नहीं उतरी थीं।
कर्बर ने उन्हें आठवें विंबलडन खिताब से वंचित कर दिया। सेरेना विलियम्स अगर विंबलडन जीत जातीं तो वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाली खिलाड़ी बन जाती। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आपको बता दें सेरेना विलियम्स कुल 23 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि यह कर्बर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने 2016 में सेरेना को ही हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। उसी साल वह अमेरिकी ओपन जीतने में भी सफल रही थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
