कुक को कप्तानी सौंपने की योजना के पीछे ईसीबी की तर्क यह है कि मौजूदा कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को आराम दिया जाएगा और इसकी उन्हें जरूरत है। केविन पीटरसरन के कप्तानी छोड़ने के बाद इसी वर्ष जनवरी में स्ट्रॉस ने टीम की कप्तानी संभाली थी।
स्थानीय समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक ईसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "बांग्लादेश के दौरे के समय वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देना अच्छा रहेगा। कप्तान स्ट्रॉस को भी आराम की जरूरत है और इससे कुक को टीम की कमान संभालने का मौका मिलेगा।"
गौरतलब है कि कुक अब तक 48 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इनमें उन्होंने 42.79 की औसत से 3,509 रन बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।