मैं वापसी करूंगा : आमेर
आईसीसी के विशेष न्यायाधिकरण ने आमेर पर शनिवार को पांच वर्ष प्रतिबंध लगाया था। पाकिस्तान के खिलाड़ी आमेर के अलावा पूर्व कप्तान सलमान बट्ट और तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त 2010 में लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था।
18 वर्षीय आमेर का कहना है कि जब उन्हें सजा सुनाई गई थी वह दिन उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन था।
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने आमेर के हवाले से लिखा है, "क्रिकेट ने मुझे सबकुछ दिया है। क्रिकेट मेरे लिए सबकुछ है। मैंने क्रिकेट के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी। मैं क्रिकेट के बिना कुछ भी नहीं हूं।"
आमेर ने पाकिस्तान के लिए 14 टेस्ट, 15 एकदिवसीय और 18 ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 51 विकेट चटकाए हैं जबकि एकदिवसीय मैचों में 25 विकेट झटके हैं वहीं ट्वेंटी-20 में 23 विकेट अपने नाम किए हैं।
वेबसाइट के मुताबिक आमेर ने कहा, "एक क्रिकेटर के लिए क्रिकेट ही उसकी जिंदगी होती है। यह मेरी जिंदगी को नष्ट करने जैसा है लेकिन मुझे हार नहीं माननी चाहिए क्योंकि अल्लाह एक दरवाजा बंद करता है तो सैकड़ों दरवाजें खोलता भी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications