समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक काका के 29 नवंबर को गंभीर चोट लगी है और इस कारण वह लगभग एक महीने के लिए मैदान से दूर हो गए हैं।
स्पेन के खेल समाचार पत्र 'एएस' ने दावा किया है कि पहली नजर में काका की चोट गंभीर नहीं लगी लेकिन स्कैन के बाद उन्हें एक महीने तक आराम करने की सलाह दी गई है। पत्र के मुताबिक काका को इससे भी लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है।
विश्व के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में एक काका ने इस सत्र के लिए रियल के साथ करार किया है। इस करार के बदले रियल ने काका को रिकार्ड कीमत दी है। काका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है क्योंकि वह अब तक ला लीगा में सिर्फ एक गोल ही कर सके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।