वेबसाइट 'स्काई न्यूज' के मुताबिक सरवन को गाबा में खेले गए पहले टेस्ट मैच से पहले क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करते वक्त चोट लगी थी। चिकिस्तकों ने बताया है कि उनकी हड्डी नहीं बल्कि मांसपेशियां चोटिल हुई हैं और यही कारण है कि उन्हें स्वस्थ होने में देरी हो रही है।
वेस्टइंडीज टीम के फिजियो सी.जे. क्लार्क ने कहा कि सरवन को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। सरवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में कैरेबियाई टीम पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों एक पारी और 65 रनों से हार गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।