For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एश्ले बार्टी ने जीता विंबलडन 2021 का खिताब, टूटा कैरोलीना का सपना

लंदन : दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने विंबलडन 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा का सपना टूट गया। कड़े मुकाबले में एश्ले ने कैरोलीना को 6-3, 6-7(4), 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन महिला एकल खिताब जीता। मुकाबला 55 मिनट तक चला।

बार्टी ने सेमीफाइनल में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर को 6-3, 7-6 (3) से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि कैरोलीना ने बेलारूस की आर्यना सबलेंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। बार्टी सितंबर 2019 से टॉप रैंकिंग पर बनी हुई हैं। यह बार्टी की सिंगल्स में ओवरऑल 281वीं जीत रही, जबकि 12वां सिंगल टाइटल रहा। एश्ले अब टोक्यो ओलंपिक में अपना दम दिखाती हुई नजर आएंगी।

इसके अलावा विंबलडन में एश्ले ने 41 वर्षों में महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बनकर इतिहास रचा 1980 में इवोन गुलागोंग ने खिताब जीता था।

बार्टी का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल रहा। इससे पहले उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था, जबकि 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। खास बात यह है कि वह पहले क्रिकेट खेला करतीं थीं। टेनिस से पहले 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में भी नजर आईं थीं। ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलते हुए उसने 9 मैच खेले। उनका उच्चत्तम स्कोर 39 रहा था।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 21:24 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+