Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान को मिला 263 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 44 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल (21), जेमी हाउ (13) और रॉस टेलर (4) के विकेट गंवा दिए थे।

गुपटिल ने 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि हाउ ने 29 गेंदों पर दो चौके लगाए।

इसके बाद फ्रेंकलिन और ब्रेंडन मैक्लम (37) ने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। फ्रेंकलिन ने नाथन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की।

नाथन ने कप्तान डेनियल विटोरी (नाबाद 13) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए नाबाद 57 रन जोड़े। केन विलियमसन ने 15 जबकि स्कॉट स्टायरिस ने 11 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद हाफीज और शाहिद अफरीदी ने एक-एक विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 1, 2011, 11:25 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+