चैम्पियंस लीग : वायंबा इलेवंस ने विक्टोरिया को 15 रन से हराया (लीड-6)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वायंबा इलेवंस टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी विक्टोरिया की टीम ब्रैड हॉज (नाबाद 47) और एंड्रयू मैक्डोनॉल्ड (नाबाद 27) के संघर्ष के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 103 रन ही बना सकी।
हार के बावजूद विक्टोरिया की टीम दू्सरे दौर में पहुंचने में सफल रही। ग्रुप-डी से दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम दूसरे दौर में पहले ही पहुंच चुकी है। विक्टोरिया ने अपने पहले मैच में डेयरडेविल्स को हराया था। वायंबा की टीम कम रन रेट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
अपने चार ओवर के कोटे में 14 रन देकर वायंबा इलेवंस के तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाने वाले विक्टोरिया के गेंदबाज शेन हारवुड को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications