For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पाक की बहू नहीं भारत की बेटी सानिया ने तिरंगा रखा बुलंद, एशियाड में दिलाया गोल्‍ड

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने के बाद 'देश से गद्दारी' करने तक की टिप्‍पणी झेल चुकीं देश की शिर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने सोमवार को 17वें एशियाई खेलों में भारत को छठा गोल्‍ड दिलाया। इतना ही नहीं सोमवार को भारत दो गोल्‍ड मिले। महिला डबल्स में पहले कांस्य पदक दिला चुकीं सानिया मिर्जा ने साकेत मिनेनी के साथ चीनी ताइपे के चान हाओ चिंग और पेंग सिएन यिन को एकतरफा मुकाबले में 6-4, 6-3 से हराकर टेनिस में अभियान का शानदार समापन किया। इसके अलावा ऐथलेटिक्स में महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता।


साकेत ने सोमवार को दोहरी सफलता हासिल करते हुए सनम सिंह के साथ पुरुष युगल में रजत पदक भी जीत लिया, जबकि दिन का एक अन्य रजत पदक पहलवान बजरंग ने दिलाया। सोमवार को भारत ने तीन कांस्य पदक भी जीते। मध्यम दूरी की धाविका जयशा वीतील ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में, धावक नवीन कुमार ने पुरुषों की स्टेपलचेज 3000 मीटर स्पर्धा में और पहलवान नरसिह पंचम यादव ने फ्रीस्टाइल (74 किलोग्राम स्पर्धा) में कांस्य पदक दिलाया।

सीमा पूनिया ने महिला वर्ग की चक्का फेंक स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 17वें एशियाई खेलों में एथलेटिक्स से पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इंचियोन एशियाड मेन स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में सीमा ने चौथे प्रयास में 61.03 मीटर की दूरी हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। चीन की जियाओशिन लू (59.35 मीटर) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कांस्य चीन की ही जियान तान (59.03) ने जीता।



फाइनल में पहुंचीं एक अन्य भारतीय एथलीट कृष्णा पूनिया हालांकि चौथे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक से चूक गईं। सीमा ने स्वर्ण जीतने के बाद कहा, "स्वर्ण पदक जीतकर मैं बेहद खुश हूं और मुझे आज इसकी पहले से उम्मीद थी। पिछले तीन वर्षो से मैं इस स्वर्ण पदक के लिए कठिन अभ्यास कर रही थी। पिछले दो एशियाई खेलों में चूकने के बाद मैं इसी पल का इंतजार कर रही थी।" पुरुषों की स्टेपलचेज की 3000 मीटर स्पर्धा में भारतीय धावक नवीन कुमार ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8:40.39 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीत लिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+