पाक ने द्विपक्षीय श्रृंखला की इच्छा जताई, भारत के पास समय नहीं
बीसीसीसीआई के प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मनोहर ने बट्ट से कहा कि चूंकि भारतीय टीम का अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त है, लिहाजा अगले सात-आठ महीनों तक दोनों टीमों के बीच किसी प्रकार की श्रृंखला का आयोजन संभव नहीं दिख रहा है।
मनोहर ने बट्ट को बताया कि आस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही सात मैचों की श्रृंखला के बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के साथ एक पूर्ण श्रृंखला में हिस्सा लेना है। इसके बाद उसे वेस्टइंडीज में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने जाना है।
शुक्ला ने कहा, "दोनों देश अगले सत्र में द्विपक्षीय श्रृंखला की संभावना पर विचार कर सकते हैं। इसके लिए रास्ते निकालने को लेकर प्रयास किए जा सकते हैं।"
मनोहर ने साफ शब्दों में कहा कि इस संबंध में रास्ते निकालने को लेकर प्रयास किए जा सकते हैं लेकिन इस दौरान दोनों देशों के बीच के कूटनीतिक रिश्ते को भी ध्यान में रखा जाएगा।
बट्ट ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला क्रिकेट जगत के लिए आवश्यक है लेकिन बीसीसीआई ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
पिछले वर्ष नवंबर में मुंबई पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए भारत सरकार ने दोनों देशों के बीच हर स्तर पर खेल के रिश्ते खत्म कर दिए हैं। उस घटना के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ एक भी मैच नहीं खेला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications