-Staff
पालमा डी मालोरका (स्पेन), 13 जुलाई: विंबलडन फाइनल में टेनिस स्टार रोजर फेडरर को हराकर खिताब जीतने वाले राफेल नडाल के नाम पर एक क्षुद्रग्रह का नाम रखा गया है।
अंतरिक्ष में 20 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से यात्रा करने वाले और चार किलोमीटर के व्यास वाले '128036' नामक क्षुद्रग्रह का नाम अब 'द राफेल नडाल क्षुद्रग्रह' होगा।
यह क्षुद्रग्रह मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित है। 'इंटरनेशल एस्ट्रोनोमिकल यूनियन' ने इसका नाम 'स्पेन की अंतरिक्ष वेधशाला' के अनुरोध पर रखा है। वेधशाला ने नडाल को भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, July 13, 2008, 11:28 [IST]
Other articles published on
Jul 13, 2008