Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप के लिए उचित समय पर लय पकड़नी होगी : धौनी

केपटाऊन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि विश्व कप में भाग लेने वाली हर टीम में इस प्रतियोगिता को जीतने की क्षमता है। उनके मुताबिक जो टीम उचित समय पर लय पकड़ेगी जीत उसे ही नसीब होगी।

विश्व कप के एक प्रोमोशनल कार्यक्रम के दौरान धौनी ने कहा, "मैं अपनी तैयारियों से खुश हूं। हमने हाल के दिनों में अच्छा खेल दिखाया है और एक दूसरे को सहयोग किया है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन साथ ही हम यह भी जानते हैं कि हमें उचित समय पर लय पकड़नी होगी और साथ ही जीत की लय को आगे भी बरकरार रखना होगा क्योंकि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे प्रतियोगिता मुश्किल होती जाएगी। प्रत्येक टीम प्रतियोगिता में आगे बढ़ना चाहेगी।"

उन्होंने कहा, "प्रत्येक टीम और प्रत्येक मैच एक नई चुनौती पेश करेगी और हमें हर मैच में अपनी क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"

धौनी ने कहा, "विश्व कप से बड़ा कुछ भी नहीं है। यह हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करे और अपने करियर में कम से कम एक बार विश्व कप को जरूर अपने हाथों से उठाए। हम सभी चाहते हैं कि विश्व कप हम अपनी हाथों में उठाएं। इसके लिए बहुत मेहनत, आत्म विश्वास और सकारात्मक सोच दिखानी पड़ेगी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 1, 2011, 23:25 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+