देखें: सुपुर्द-ए-खाक हुए ह्यूज लेकिन मां-बाप के आंसू थम ही नहीं रहे
मैक्सविल। आज सुबह साढ़े आठ बजे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट फिलिप ह्यूज का अंतिम संस्कार उनके गृह जनपद टाउन मैक्सविल में कर दिया गया। 25 साल के फिलिप ने तो दुनिया 27 नवंबर को ही छोड़ दी थी लेकिन आज उनका शरीर भी दुनिया से विदा हो गया। इस बेहद ही दुखद क्षण में हर किसी की आंखों से दुख का समंदर ही बह रहा था।
नम आंखों से हुई ह्यूज की अंतिम विदाई...
भले ही आज फिलिप ने दुनिया को टाटा-बॉय बॉय किया है लेकिन अपने पीछे उन्होंने छोड़ा है एक रोता-बिलखता परिवार, जिसमें एक मां हैं जिसके आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे, एक पिता है जिसने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो अपने जवान लड़के को कांधा देगा। एक हंसता-खेलता क्रिकेट करियर जो शायद अब कभी भी मुस्कुरायेगा नहीं।
जिस तरह से फिलिप गये हैं उस तरह की बात कोई ख्वाब में भी नहीं सोच सकता है। लेकिन कहते है ना अच्छे लोगों की जरूरत ऊपर वाले को भी होती है और शायद इसी कारण आज फिलिप ऊपर वाले की गोद में हैं।
फिलिप की विदाई में उमड़ा जनसैलाब
फिलिप की अंतिम विदाई में आस्ट्रेलिया क्रिेकेट के तमाम दिग्गज व हजारों की संख्या में क्रिकेट फैन शामिल हुए। इस दुखद क्षण का हिस्सा टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और डायरेक्टर रवि शास्त्री भी बनें। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन मार्क टेलर, स्टीव वॉ और रिकी पॉन्टिंग के अलावा ऑस्ट्रेलिया की सभी नैशनल टीम्स के सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे। इनके अलावा ब्रायन लारा, रिचर्ड हैडली, माइक हसी, जस्टिन लैंगर समेत अन्य क्रिकेटर भी उपस्थित थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी ऐबट ने भी मैक्सविल पहुंचकर फिलिप को श्रद्धांजलि दी।
उस समय टाउन मैक्सविल का क्या हाल था जिस समय फिलिप सुपुर्द-ए-खाक हो रहे थे.. आप भी देखिये इन तस्वीरों में..

माइकल क्लार्क
आस्ट्रेलिया टीम के कैप्टन माइकल क्लार्क भी आज फिलिप के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। फिलिप को छोटा भाई कहने वाले क्लार्क भी अपने आंसू छुपा नहीं पाये।

सीधा प्रसारण
अंतिम संस्कार कार्यक्रम को कई लोगों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, एडिलेड ओवल, ब्रिसबेन के गाबा सहित पर्थ और मेलबर्न के क्रिकेट मैदानों में लगे टीवी स्क्रीन पर इसका सीधा प्रसारण देखा।

फिलिप को कंधा
आस्ट्रेलिया टीम के कैप्टन माइकल क्लार्क ने फिलिप को कंधा भी दिया।

मां के आंसू
फिलिप की मां के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

फिलिप के पिता
इस क्षण का इंतजार किसी भी पिता की तरह फिलिप के पापा को भी नहीं था लेकिन ऐसी अनहोनी उनके साथ ही हुई।

अलविदा हुए फिलिप
आस्ट्रेलियाई पुरुष और महिला क्रिकेट टीम समेत पूर्व खिलाड़ियों में मार्क टेलर, रिकी पॉन्टिंग, न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा सहित कई दिग्गज इस मौके पर मौजूद थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications