Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकइंफो सर्वकालिक टेस्ट एकादश में तेंदुलकर को जगह

इस टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के हैं। इसका कारण यह है कि क्रिकेट जगत में ज्यादातर समय तक इन्हीं दो देशों का वर्चस्व रहा है।

क्रिकइंफो एकादश में जगह पाने वालों में शेन वार्न, वसीम अकमल और एडम गिलक्रिस्ट भी हैं। ये तीनों बीते दो दशकों में सक्रिय खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस सूची में तेंदुलकर एकमात्र भारतीय हैं। इसमें महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी जगह नहीं मिली है। खास बात यह है कि इस सूची में तेंदुलकर के प्रेरणा स्रोत डॉन ब्रैडमैन और विलियन रिचर्ड्स भी हैं।

अपनी सर्वकालिक महान टेस्ट एकादश टीम के बाद वेबसाइट ने एक अन्य टीम चुनी है, जिसमें गावस्कर को जगह दी गई है। इसमें गावस्कर एकमात्र भारतीय हैं जबकि इसमें इमरान खान और मुथैया मुरलीधरन के रूप में दो अन्य एशियाई खिलाड़ी शामिल हैं।।

क्रिकइंफो विश्व एकादश : जैक हॉब्स, लेन हटन, डॉन ब्रैडमैन, सचिन तेंदुलकर, विलियन रिचर्ड्स, गैरी सोबर्स, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर) , मैक्लम मार्शल, शेन वार्न, वसीम अकरम और डेनिस लिली।

क्रिकइंफो विश्व एकादश (2) : सुनील गावस्कर, बैरी रिचर्ड्स, जॉर्ज हेडली, ब्रायन लारा, वॉली हेमंड, इमरान खान, एलन नॉट (विकेटकीपर), बिल ओ' रेले, फ्रेड ट्रमैन, मुथैया मुरलीधरन और एस.एफ. बार्नेस।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, October 25, 2010, 20:32 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+