Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलम्बो एकदिवसीय : थरंगा का नाबाद शतक, श्रीलंका जीता (राउंडअप)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने श्रीलंका के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा। श्रीलंकाई टीम ने 32 रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (11) का विकेट गंवा दिया। इसी बीच भारी बारिश आ गई।

बारिश थमने के बाद श्रीलंका को डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर 47 ओवरों में 197 रन बनाने का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम ने 143 गेंदों पर सात चौके लगाने वाले थरंगा और 48 रनों पर नाबाद लौटने वाले पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 27 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली। थरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

थरंगा ने दूसरे विकेट के लिए कप्तान कुमार संगकारा के साथ 70 रन जोड़े और फिर टीम के अभियान को आगे बढ़ाते हुए तीसरे विकेट के लिए जयवर्धने के साथ 91 रनों की नाबाद साझेदारी को अंजाम दिया। जयवर्धने ने अपनी 46 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। कप्तान संगकारा ने 43 गेंदों पर एक चौका लगाया।

इससे पहले, लसिथ मलिंगा की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 50 ओवरों में महज 203 रनों पर समेट दिया। मेहमन टीम का कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे टिककर नहीं खेल सका।

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले मैच में शतक लगाने वाले उसके सलामी बल्लेबाज बाराथ केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल स्कोर 45 रन था।

बाराथ के पेवेलियन लौटने के बाद क्रिस गेल भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। गेल को मुरलीधरन ने आउट किया। केवल 45 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद डेरेन ब्रावो और रामनरेश सरवन ने टीम की स्थिति सुधारने का प्रयास किया लेकिन 94 रन के स्कोर पर सरवन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

सरवन ने 21 रन बनाए। उसके बाद मलिंगा ने वेस्टइंडीज को दोहरा झटका दिया। मलिंगा ने पहले डेरेन ब्रावो को आउट किया और फिर उसके बाद केरन पोलार्ड का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को संकट में डाल दिया। ब्रावो ने 39 रनों का योगदान दिया जबकि पोलार्ड ने महज चार रन बनाए।

ड्वेन ब्रावो भी 39 रन बनाकर रंगना हेराथ का शिकार बने जबकि कप्तान डेरेन सैमी को जयवर्धने ने आउट किया। सैमी ने केवल चार रन बनाए। निकिता मिलर को मुरलीधरन ने जयवर्धने के हाथों कैच आउट करवाया।

मिलर खाता भी नहीं खोल पाए। रवि रामपाल ने केवल एक रन का योगदान दिया। रामपाल के बाद क्रीज पर उतरे केमर रोच ने केवल नौ रन बनाए। कार्लटन बग 28 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से मलिंगा ने तीन जबकि नुआन कुलासेकरा ने दो विकेट लिए। मुथैया मुरलीधरन को भी दो विकेट मिले।

इसी मैदान पर मंगलवार को दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मुकाबला भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। उस मैच में मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज एड्रियान बाराथ ने अपने करियर का पहला शतक जड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+